छतरपुर, सुबोध त्रिपाठी। एसपी रजत सकलेचा के निर्देश पर छतरपुर पुलिस ने गांजे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुसमा के पास पुर गांव से करीब 3 से 4 किलो गांजा बरामद किया है। कार्रवाई ओरछा रोड थाना पुलिस द्वारा की गई।


बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक को पिछले काफी समय से महाराजपुर थाना क्षेत्र में गांजे के अवैध कारोबार की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कारोबार फलने-फूलने की शिकायतें सामने आ रही थीं।


पुलिस द्वारा गांजा बरामद किए जाने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।