सतना,अंबिका केशरी। जिले के मझगवां विकासखंड के चित्रकूट क्षेत्र स्थित सुरांगी गांव से कुपोषण की दर्दनाक तस्वीर सामने आई है, जहां चार माह की जुड़वा बहन प्रांसी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका भाई नैतिक गंभीर हालत में रीवा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे लंबे समय से बीमार थे और परिजन गांव के झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करवा रहे थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल लाया गया, जहां जांच में दोनों को गंभीर कुपोषण (सैम श्रेणी) का शिकार पाया गया। इलाज के दौरान प्रांसी ने दम तोड़ दिया, जबकि नैतिक की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। जांच में यह भी सामने आया कि बच्चों को मां का दूध नहीं मिल रहा था और उन्हें बकरी व गाय का दूध दिया जा रहा था, जिससे उनकी स्थिति और बिगड़ गई। घटना ने आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर किया है, वहीं मीडिया के सवालों से बचने के लिए अफसर फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। क्षेत्र में पहले भी कुपोषण से मौत के मामले सामने आ चुके हैं, बावजूद इसके हालात में सुधार नहीं होना प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
कुपोषण की मार: मासूम प्रांसी की मौत, जुड़वा भाई नैतिक जिंदगी के लिए जूझ रहा
00:00/01:54

Saurabh Shukla
22 सितंबर 2026, 05:49 pm IST
Saurabh Shukla22 सितंबर 2026, 05:49 pm IST
Latest News

भारत ग्रीन हाइड्रोजन और पावर-टू-एक्स समाधानों के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनने की क्षमता रखता है: टीएनओ के वरिष्ठ सलाहकार

सीआईएसएफ जवानों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए आईएचबीएएस से समझौता, होगी साइकोलॉजिकल प्रोफाइलिंग

'ढोल-नगाड़ों संग और मिठाई खिलाकर करेंगे स्वागत', गोल्ड मेडल जीतने पर सुरुचि की मां ने जताई खुशी

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर स्कूलों और संस्थानों में सामूहिक गायन, एक करोड़ से ज्यादा हुए शामिल

भारत-यूरोपीय संघ के बीच अंतरिक्ष साझेदारी क्यों अहम, दोनों को कैसे होगा फायदा

कर्नाटक का लक्ष्य: मातृ मृत्यु दर 70 से नीचे लाना, रोकी जा सकने वाली मौतों को जीरो करने का रोडमैप तैयार

'भाभी तबाही' में यामी गौतम का नया अंदाज, जीवी. प्रकाश कुमार बोले- 'गाने में देसी फ्लेवर और थोड़ी सी मस्ती'

बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को बहाल करने का काम जारी : जम्मू-कश्मीर सरकार

'पूजा मेरी जान' में लीड रोल को लेकर विक्रम सिंह चौहान बोले- 'किरदार ने मुझे कुछ अलग करने का मौका दिया'




