मंदसौर, ललित शंकर धाकड़। शहर के गांधीनगर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घर में मौजूद लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर परिषद की फायर फाइटर टीम और स्थानीय रहवासियों ने संयुक्त प्रयास करते हुए घर में फंसे सभी लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।




