भोपाल, जीतेन्द्र यादव। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी के दौरान सांची पार्लर पर चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने पार्लर में लगे सीसीटीवी कैमरों और डीवीआर (DVR) को तोड़कर नुकसान पहुंचाया तथा चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में लगभग 40 से 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच के बाद ही चोरी की वास्तविक स्थिति और नुकसान का स्पष्ट आंकलन हो सकेगा।
मध्य प्रदेशभोपालकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने सांची पार्लर में चोरी, CCTV कैमरे और DVR तोड़कर ले गए बदमाश
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने सांची पार्लर में चोरी, CCTV कैमरे और DVR तोड़कर ले गए बदमाश

Saurabh Shukla
19 जून 2026, 09:11 am IST
Saurabh Shukla19 जून 2026, 09:11 am IST
