गैसाबाद, जिमी नगरिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत गैसाबाद पुलिस ने एक सराहनीय सफलता हासिल करते हुए लापता नाबालिग बालिका को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हिनोता निवासी नाबालिग बालिका के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार खोजबीन और तकनीकी प्रयासों के माध्यम से बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक तुलसीराम कुर्मी एवं महिला आरक्षक अनुपमा पांडे की विशेष भूमिका रही। बालिका के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत व्यक्त करते हुए पुलिस की संवेदनशील एवं त्वरित कार्यवाही की सराहना की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद बालिका को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया।
Reels
Special Stories

शिमला के हलोग में सदियों पुरानी अनूठी परंपरा 'पत्थर का मेला'

शिमला के हलोग में सदियों पुरानी अनूठी परंपरा 'पत्थर का मेला'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

कई सीटों पर वोटों में कथित गड़बड़ी के दावों को चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, जारी किया विस्तृत फैक्ट-चेक

महाराष्ट्र के तीन समुद्र तटों को मिला अंतरराष्ट्रीय ब्लू फ्लैग अवॉर्ड

पूर्व मंत्री उज्ज्वल बिस्वास के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया शोक, सरकार पर तीखा हमला

यूथ ओलंपिक: मुक्केबाज गुंजन ने कटाया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में लिली बैसेट को 4-1 से हराया

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान: कांग्रेस बोली- त्याग की कहानी, भाजपा का आरोप- पापों पर पर्दा

'जनता को महंगाई से राहत दिलाने के बजाय सताया जा रहा', दूध की कीमतों में बढ़ोतरी पर उदित राज

'मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता था', ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच ने 'सैंडपेपर विवाद' पर ख्वाजा के दावों को किया खारिज

पंजाब के स्वास्थ्य बजट पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: भाजपा

कोलकाता: बारिश ने धोया दीपावली के पटाखों का प्रदूषण, एक्यूआई घटकर 75 पहुंचा







