छतरपुर, संजय अवस्थी। शासकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय छतरपुर में निर्वाना फाउंडेशन द्वारा समावेशी शिक्षा को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना और सभी बच्चों के लिए समान एवं बेहतर शैक्षणिक अवसर सुनिश्चित करना रहा।


कार्यक्रम के दौरान निर्वाना फाउंडेशन की ओर से विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग एवं विभिन्न शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। संस्था के संजय सिंह ने विद्यालय के विद्यार्थियों को विशेष शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही। संस्था के इस प्रयास से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध होने के साथ ही शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।


यह भी पढिए: राहुल गांधी के दौरे से पहले सुरक्षा पर घमासान:कांग्रेस ने लगाया लापरवाही का आरोप; बालाघाट पुलिस की चिट्ठी सामने आई, सहयोग न मिलने की कही बात




कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। निर्वाना फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि समावेशी शिक्षा के माध्यम से प्रत्येक बच्चे को उसकी आवश्यकता और क्षमता के अनुरूप आगे बढऩे का अवसर मिलना चाहिए। इस दिशा में संस्था द्वारा विद्यालय के बच्चों को निरंतर सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।