मध्य प्रदेश के महू–नीमच हाईवे पर मंदसौर के 10 नंबर नाके के पास एक लापरवाह ट्रक चालक का वीडियो सामने आया है। शराब के नशे में चालक फोरलेन पर ट्रक को अनियंत्रित तरीके से चला रहा था।

कुछ ही देर में ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को ट्रक से उतारकर जमकर पीटा। पीछे चल रहे एक कार चालक ने इस घटना का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।