कैंडी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में 5 रन से जीत दर्ज करने के बावजूद पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। पाकिस्तान से बेहतर रन रेट की वजह से न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने माना कि उनकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में निराशाजनक खेल दिखाया।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगा ने कहा, "अगर पूरे टूर्नामेंट को देखें तो हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हमारा मध्यक्रम लगातार संघर्ष करता रहा और हम अपने रनों के लिए साहिबजादा फरहान पर बहुत ज्यादा निर्भर रहे। अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके।"
उन्होंने कहा, "आईसीसी इवेंट्स में हमेशा दबाव होता है। हमें दबाव में बेहतर फैसले लेने की जरूरत है। हमने जो फैसले लिए वो सही नहीं थे।"
आगा ने कहा कि फिलहाल वह कोई भावनात्मक फैसला नहीं करेंगे, लेकिन यह साफ है कि टीम को आत्ममंथन की सख्त जरूरत है।
फरहान ने विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी की और एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा। फरहान ने 2 शतक सहित 383 रन बनाए। शादाब खान छह पारियों में 118 रन बनाकर टीम के दूसरे सफल बल्लेबाज रहे।
खराब फॉर्म के बावजूद बाबर आजम को लगातार मौका, फखर जमान और अबरार अहमद को लगातार और पर्याप्त मौका न मिलना, गेंदबाजों का सही इस्तेमाल न हो पाना, और बल्लेबाजी क्रम का सही न होना, ये ऐसे सवाल हैं जो पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट और कप्तान आगा से पूछे जा रहे हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी विश्व कप में पाकिस्तान के प्रदर्शन से नाराज हैं। नकवी सलमान आगा को पाकिस्तान टी20 टीम की कप्तानी से हटा सकते हैं। इसके अलावा, बाबर आजम, उस्मान खान, शादाब खान और सलमान आगा के टी20 करियर पर भी कोई निर्णय लिया जा सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, हेड कोच माइक हेसन ने सलाह दी है कि पाकिस्तान को कुछ सीनियर खिलाड़ियों से आगे बढ़ते हुए युवा प्रतिभाओं में निवेश करना चाहिए और मॉडर्न टी20 क्रिकेट की बदलती जरूरतों के अनुरूप टीम का पुनर्गठन करना चाहिए।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

मध्य प्रदेश में खाद वितरण को लेकर कमलनाथ का निशाना, बोले- सर्वर फेल और ई-टोकन सिस्टम से किसान परेशान

ईरान ने भूमिगत मिसाइल और ड्रोन उत्पादन केंद्र बनाने का किया दावा, मिसाइलों की मारक क्षमता बढ़ाने पर जोर

मध्य प्रदेश: खजुराहो पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर विकास कार्यों की जानकारी ली

'कांग्रेसियों के दिल में कल भी बाबर था और आज भी,' सोनिया गांधी पर बरसे भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी

बिहारियों और भगवान श्रीराम के अपमान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे कांग्रेस: संजय सरावगी

यमन की राजधानी सना के पास हवाई हमलों में 11 लोगों की मौत, मलबे में दबे लोग

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए जोश टंग, चोट बनी वजह

राहुल और अखिलेश सिर्फ परिवार की राजनीति करते हैं, हमारी प्राथमिकता राष्ट्र : भूपेंद्र सिंह चौधरी

मुसलमान अब अवसरवाद की राजनीति समझ चुका है, साजिद रशीदी ने सोनिया गांधी और अखिलेश पर साधा निशाना






