महाराजपुर (छतरपुर)। महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ढिगपुरा में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ बालू (रेत) खोदते समय मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा अचानक धसक गया, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा तत्काल मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस की टीम बिना वक्त गंवाए तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटवाकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
मिट्टी में दबने से युवक की दर्दनाक मौत, बालू खोदते समय हुआ हादसा
00:00/01:19

PeptechTime
28 सितंबर 2026, 08:18 am IST
PeptechTime28 सितंबर 2026, 08:18 am IST
Latest News

तीसरा वनडे: हार के बाद भारतीय कप्तान गिल ने स्वीकारा, फील्डिंग और डेथ ओवरों में सुधार की जरूरत है

45 साल की हो गईं अभिनेत्री श्वेता तिवारी, 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में पहचानी गईं

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को इजरायली स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल का दिया आमंत्रण

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले मंदिर में सात मूर्तियां खंडित, जांच में जुटी पुलिस

भारत ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध घुसपैठ को लेकर पाकिस्तान के बेबुनियाद आरोपों को किया खारिज

तीसरा वनडे: कैरेबियन कप्तान होप ने खेली नाबाद 162 रनों की पारी, भारत के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

ऐतिहासिक मुकाबले में ब्राजील ने भारत को 4-0 से हराया, एस्टेवाओ और लिनो का शानदार प्रदर्शन

कोलकाता में होगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

'सिग्मा' से तमिल सिनेमा में मेरे सफर के रोमांचक नए दौर की शुरुआत: शिव पंडित




