छतरपुर, शिवम सोनी। शहर के दा कैपिटल लॉज में बुधवार को बुंदेलखंड विकास साख सहकारी समिति मर्यादित का द्वितीय वार्षिक समारोह एवं बुंदेलखंड विकास निधि लिमिटेड की नवम वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर करीब 12 बजे अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। इसके बाद समिति के पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।


समारोह में समिति से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समिति की विभिन्न योजनाओं, गतिविधियों और सदस्यों को उपलब्ध कराए जा रहे लाभों की जानकारी साझा की गई। सीईओ विकास चतुर्वेदी ने उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए समिति के कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।


उन्होंने सदस्यों से समिति की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा अन्य लोगों को भी समिति से जोडऩे की अपील की। वार्षिक साधारण सभा में समिति के कार्यों, योजनाओं, उपलब्धियों और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने भी अपने विचार रखे और समिति से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समारोह के माध्यम से समिति की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोडऩे पर जोर दिया गया।