छतरपुर, रोहित पाठक। पितरों की शांति और पितृ मोक्ष की कामना को लेकर बागेश्वर धाम पर विशेष ऑनलाइन हवनों की श्रृंखला शुरू की गई है। इसी क्रम में सोमवार को प्रथम हवन का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश से करीब 84 हजार परिवार ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और हवन में आहुति अर्पित की।


वहीं बागेश्वर धाम परिसर में करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हवन-पूजन में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन कर अपने पितरों के प्रति श्रद्धा अर्पित की और उनकी शांति एवं मोक्ष की कामना की।


बताया गया कि पितरों की शांति के लिए कुल तीन विशेष हवनों का आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस श्रृंखला के जरिए देश-विदेश में रहने वाले श्रद्धालुओं को भी सामूहिक हवन से जुड़कर आहुति देने का अवसर मिल रहा है। श्रृंखला का दूसरा हवन 21 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।