मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के निर्देशक वेत्रिमारन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अरासन' के मेकर्स ने अभिनेता सिलंबरासन का वीडियो पोस्ट किया और बताया कि एक्शन एंटरटेनर में वह दास नामक किरदार निभा रहे हैं।

वी क्रिएशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो लिंक शेयर किया, जिसमें दास (सिम्बु) हाथ में हसिया लिए गुंडों के एक ग्रुप से भिड़ते नजर आ रहे हैं, जो उन पर जोरदार हमला करते हैं। वीडियो में दास को जीतते हुए दिखाया गया है। वेट्रिमारन की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध दे रहे हैं।

मेकर्स ने वीडियो पोस्ट कर साथ उन्होंने लिखा, "वे किंग को दास कहते हैं। 'अरासन' की झलक जल्द देखने को मिलेगी।" बता दें कि फिल्म में सिलंबरासन दो अलग-अलग अवतारों में नजर आएंगे, जिनमें से एक युवा और स्टाइलिश युवक का है जबकि दूसरा उम्रदराज गैंगस्टर का है जो अदालत में हत्या के मामलों का सामना कर रहा है।

यह फिल्म वेत्रिमारन की 2018 की सुपरहिट फिल्म 'वडा चेन्नई' के सिनेमैटिक यूनिवर्स का ही एक विस्तार है, जो 1990 के दशक के उत्तरी चेन्नई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में सिलंबरासन के अलावा विजय सेतुपति, एंड्रिया जेरेमिया (चंद्रा), समुथिरकानी (गुना), किशोर (सेंथिल) और प्रियंका मोहन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा, योगी बाबू, विक्रांत संतोष और चैत्रा जे आचर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।

वी क्रिएशंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है और चेन्नई के तारामणि में बने एक भव्य सेट पर काम तेजी से चल रहा है। शूटिंग की शुरुआत चेन्नई के बाहरी इलाके में हाई-ऑक्टेन स्टंट सीक्वेंस से हुई थी, जिसके बाद अगस्त 2026 में इसका अगला बड़ा एक्शन शेड्यूल शुरू किया गया।

पिछला शेड्यूल जो लगभग दो महीने तक चला था और इसी साल जून में खत्म हुआ था, यूनिट के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा था। पिछला शेड्यूल पूरी तरह रात में शूट किया गया था और 25 अप्रैल से लगातार रात में शूटिंग कर रहे एक्टर सिम्बु ने इसके खत्म होने पर राहत की सांस ली थी। दरअसल, सिम्बु ने एक अपडेट में बताया था कि वह डायरेक्टर वेट्रिमारन की मोस्ट अवेटेड एक्शन एंटरटेनर 'अरासन' के लिए दो महीने से ज्यादा समय तक लगातार रात में शूटिंग कर रहे थे।