छतरपुर। हनुमान टोरिया पर आज 21 नबंवर से कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव का सायं 07:00 बजे शुभारंभ होगा एवं रात्रि 9:30 बजे विराम होगा। 21 और 22 नबंवर को हनुमान टोरिया पर तीसरी बार लाइट एण्ड साउन्ड पर 200 मातृशक्ति सामूहिक रूप से भगवान कृष्ण की आराधना में महारास करेंगी। महोत्सव का समापन 24 नबंबर को महाभण्डारे के साथ सम्पन्न होगा।

21 नबंवर को भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर पुतना बध, कालिया नाग मर्दन, गोवर्धन पर्वत उठाना, बधाई नृत्य और राधा कृष्ण की होली के साथ कार्यक्रम का विराम होगा। 22 नबंवर को अकासुर बकासुर बध एवं विभिन्न प्रस्तुतियों सहित राधाकृष्ण का महारास सम्पन्न होगा। इस बार नारद जी का विशेष अभिनय आकर्षण का केन्द्र रहेगा। श्रीमती विशाखा प्रदीप सेन, सुरेन्द्र सिंह, मनोज सोनी, कृष्णम् भार्गव, संजू खरे, सौरभ तिवारी, लखन राजपूत, हरीश ताम्रकार, मानस भारती की टीम मिलकर आयोजन को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने के लिये अधक परिश्रम कर रहे है। हनुमान टोरिया रावतन ट्रस्ट ने सभी नगरवासियों से कार्यक्रम में सहभागी बनकर स्थानीय बच्चों का उत्साहवर्धन करने का निवेदन किया है।