इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 के सफल आयोजन के लिए अपनी आधिकारिक गाइडलाइन और समय-सारणी जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 7 से 12 सितंबर 2026 के बीच प्रदेश के 12 संभागीय व जिला मुख्यालयों पर एक ही पाली में किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य प्रशासनिक सेवा के कुल 156 पदों को भरा जाना है, जिसके लिए कुल 3,775 अभ्यर्थी (3,044 मुख्य श्रेणी और 731 प्राविधिक श्रेणी) शामिल होंगे।


परीक्षा का समय और केंद्रों पर रिपोर्टिंग की अनिवार्यता

परीक्षा समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (एकल शिफ्ट)।

रिपोर्टिंग टाइम: अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पूर्व यानी सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र पहुँचना होगा। इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

12 शहरों में केंद्र: राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत 12 प्रमुख शहरों में केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक स्वतंत्र ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।


MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 के कुल 156 पदों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है:

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 42 पद

सामान्य वर्ग (UR): 41 पद

अनुसूचित जनजाति (ST): 33 पद

अनुसूचित जाति (SC): 20 पद

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 20 पद


परीक्षा केंद्र में अनुमत वस्तुएं व चेकिंग नियम

क्या ले जा सकते हैं?: बॉल पेन, पानी की एक पारदर्शी बोतल, ई-प्रवेश पत्र (Admit Card), वैध फोटो आईडी कार्ड और आवश्यक दवाइयां (चिकित्सकीय जरूरत पर)। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें शामिल हैं: CCTV सर्विलांस और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण। HHMD (हैंड हेल्ड मेटल डिटैक्टर) के जरिए महिला व पुरुष वीक्षकों द्वारा अलग-अलग केबिन में तलाशी। ई-एडमिट कार्ड की स्कैनिंग और VoIP सुरक्षा तंत्र।


राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अनुसार राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा-2026 का आयोजन 27 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा और प्रवेश पत्र से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।