छतरपुर। सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर तंज कसा है। उनके पोस्ट के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।


स्तुति मिश्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वर्तमान समय में हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में बैंक होम लोन, कार लोन और बिजनेस लोन की तरह पेट्रोल और डीजल के लिए भी लोन उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा कि “10 प्रतिशत ईएमआई पर पेट्रोल-डीजल मिलेगा।”


उन्होंने आगे लिखा कि “यह इतिहास का बड़ा खराब दौर है, लड़ाई किसी की, युद्ध किसी का और नुकसान आम जनता का हो रहा है।” उनके इस बयान को बढ़ती महंगाई और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच आम लोगों की परेशानियों से जोड़कर देखा जा रहा है।


सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।