भिंड। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा (भा.पु.से.) ने एक आदेश जारी कर 1 निरीक्षक (Inspector) और 7 उपनिरीक्षकों (Sub-Inspectors) को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना सौंपी है।
जारी आदेश के अनुसार किए गए प्रमुख तबादले:
- निरीक्षक गिरीश शर्मा: थाना प्रभारी अमायन से पुलिस लाइन भिंड
- उप निरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा: पुलिस लाइन भिंड से थाना प्रभारी अमायन
- उप निरीक्षक अभिषेक राय: थाना लहार से थाना प्रभारी भारौली
- उप निरीक्षक मनोज रावत: थाना प्रभारी भारौली से थाना मेहगांव
- उप निरीक्षक देवीदीन अनुरागी: थाना सिटी कोतवाली से थाना प्रभारी असवार
- उप निरीक्षक सुरेश मिश्रा: थाना प्रभारी असवार से थाना गोरमी
- उप निरीक्षक शैलेन्द्र गुर्जर: थाना मेहगांव से थाना गोहद
- उप निरीक्षक रेखा मिश्रा: कंट्रोल रूम भिंड से थाना देहात
पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।





