सतना, सजल कुमार रजक: जिले के नागौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम इटमा में चोरों ने एक सेवानिवृत्त प्राचार्य के फार्म हाउस को अपना निशाना बनाया। चार पहिया वाहन से पहुंचे करीब चार बदमाशों ने फार्म हाउस के मुख्य दरवाजों के पांच ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने कीमती सामान से भरे इंटरलॉक कमरे को खोलने का काफी प्रयास किया, लेकिन ताला या दरवाजा न टूटने पर वे असफल रहे। इसके बाद बदमाश किचन में रखे गैस सिलेंडर और चूल्हा समेटकर मौके से फरार हो गए। चोरी की यह पूरी वारदात फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ तौर पर कैद हो गई है। घटना की लिखित शिकायत नागौद थाने में दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान करने और उनकी सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।
Reels
Special Stories

छठ पर घर जाने के लिए पटना जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब

छठ पर घर जाने के लिए पटना जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

18वें कुडो टूर्नामेंट में छाए युवा चैंपियंस, अक्षय कुमार के इवेंट में पहुंचे हर्ष सांघवी और भूमि पेडनेकर

फिल्म 'रामायण' में आध्यात्मिकता की कमी? गजेंद्र चौहान बोले-'भव्यता तो है पर वीएफएक्स वाली'

सिनियाकोवा-टाउनसेंड की जोड़ी ने जीता डब्ल्यूटीए फाइनल्स डबल्स का खिताब

महेश बाबू की 'वाराणसी' में डबिंग का काम बाकी, मेकर्स बोले- 'धमाके के लिए करना होगा इंतजार'

राहुल गांधी पर भाजपा का आरोप, 'भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट कर रहे एलओपी, अराजकता फैलाने के लिए एंटी-भारत समिट'

पीएलआई योजना का असर! भारत की सोलर मॉड्यूल उत्पादन क्षमता 15 गुना बढ़कर 116 गीगावाट हुई

बांग्लादेश: गोपालगंज में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती, डीसी-एसपी का तबादला

'योगी की पाती' के 50 हफ्ते पूरे, सीएम ने कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

यूईएफए नेशंस लीग: फ्रांस और बेल्जियम ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट






