पन्ना/गुनौर, जीतेन्द्र रजक। ग्राम पंचायत गोल्ही पाठक, ग्राम भटहर एवं ग्राम खपटहा में 19 अगस्त को ग्रामीणों को जीवन बीमा और बीमा क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करने के लिए बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में नेशनल इंश्योरेंस अकादमी (NIA) पुणे द्वारा नियुक्त इंश्योरेंस लिटरेसी काउंसलर एवं LIC के सेवानिवृत्त वरिष्ठ मंडल प्रबंधक रवींद्र कुमार शुक्ला मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने ग्रामीणों को जीवन बीमा के महत्व, परिवार की आर्थिक सुरक्षा में इसकी भूमिका तथा भारत सरकार की विभिन्न बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की विभिन्न जीवन बीमा योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।
विकास अधिकारी सौरभ पांडेय एवं अमर सिंह ने बीमा क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं की जानकारी देते हुए बीमा एजेंसी, रूरल करियर एजेंट और बीमा सखी एजेंट जैसी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों को बीमा क्षेत्र से जुड़कर रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में गोल्ही पाठक की सरपंच राखी बिल्थरिया, खपटहा के सरपंच अजय कुमार पटेल, भटहर की सरपंच मेघा, पूर्व सरपंच सिलगी आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक महेंद्र बागरी, रामकरण पांडेय, मुन्नू तिवारी सहित तीनों गांवों के गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर बीमा एवं रोजगार से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर पूर्व सरपंच सिलगी आनंद शुक्ला ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।














