अजयगढ़, मोहम्मद मुस्तकीन। उत्तर वनमंडल के धरमपुर रेंज की कुडरा बीट में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 50 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर खेती की जा रही थी। वर्ष 2024-25 में तैयार डीपीआर के तहत विभाग ने रणनीति बनाकर कार्रवाई की। कब्जाधारियों द्वारा सिविल न्यायालय अजयगढ़ में दावा किया गया, लेकिन साक्ष्य के अभाव में न्यायालय ने उसे खारिज कर दिया। वर्तमान रेंजर वैभव सिंह चंदेल और बीट प्रभारी अर्पित रूसिया के प्रयासों से भूमि खाली कराकर वहां वृक्षारोपण किया गया। वन विभाग के लिए यह उपलब्धि महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
वन विभाग ने 50 हेक्टेयर जमीन अतिक्रमण मुक्त कर कराया प्लांटेशन

Saurabh Shukla
14 सितंबर 2026, 02:46 pm IST
Saurabh Shukla14 सितंबर 2026, 02:46 pm IST



