Monday, February 16, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशटीकमगढ़पत्नि निकली पति की कातिल, प्रेमप्रसंग के चलते दिया घटना को अंजाम

पत्नि निकली पति की कातिल, प्रेमप्रसंग के चलते दिया घटना को अंजाम

Post Media
News Logo
Peptech Time
16 फ़रवरी 2026, 12:14 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

टीकमगढ़,मोहसिन अहमद। मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने पुरानी टेहरी में हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।


14 फरवरी 2026 की सुबह थाना कोतवाली में सूचना मिली थी कि पुरानी टेहरी निवासी रामकिशोर रजक (40) ने अपने घर में सिर पर पत्थर मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। घटनास्थल की स्थिति संदिग्ध मिलने पर मामला हत्या का दर्ज किया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम बनाकर जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मृतक की पत्नी सीमा रजक (35) और उसके प्रेमी सुनील चढार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।


पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों के चलते दोनों ने मिलकर रामकिशोर रजक के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की थी और उसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की थी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)