सिरसा। आगामी 12 दिसंबर से दुबई में आरंभ होने वाले अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप में भारतीय टीम में सिरसा के कनिष्क चौहान के चयन पर सिरसा का प्रत्येक खेल प्रेमी फूला नहीं समा रहा है।
सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल व कनिष्क के प्रशिक्षक जसकरण सिंह ने शनिवार को बताया कि हरियाणा क्रिकेट 19 के कप्तान रह चुके कनिष्क चौहान अब से पूर्व अंडर-19 क्रिकेट में ऑस्टे्रलिया व इंग्लेंड में भी अपनी शानदार प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। अब एक बार फिर कनिष्क चौहान गेंद व बल्ले से दुबई में भारत की शान बढ़ाने के लिए जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। पुरुष अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व आयुष म्हात्रे करेंगे।
डॉ.बेनीवाल व जसकरण सिंह ने कहा कि कनिष्क चौहान की प्रतिभा व एसोसिएशन द्वारा उचित मंच प्रदान किए जाने का ही परिणाम है कि आज सिरसा का छोरा अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप में भारत के लिए पसीना बहाएगा। उन्होंने पुरजोर कहा कि ऑलराउंडर कनिष्क के लिए अभी सफलता की उड़ान केवल यहीं तक सीमित नहीं है बल्कि उन्हें उम्मीद है कि वह अपनी एकाग्रता व श्रेष्ठता के आधार पर आने वाले समय में भारत की सीनियर टीम में भी जगह बनाएगा।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

फूड फैक्ट : स्नैक्स खरीदने से पहले पलटें पैकेट, सेहत के लिए तीन चीजें चेक करना बेहद जरूरी

आंध्र प्रदेश में चक्रवात मुरासु का असर कमजोर, बारिश से मिली राहत

'संसद में सोते हैं, बाहर बहस की बात करते हैं', राहुल गांधी की चुनौती पर भाजपा का तीखा तंज

6जी तकनीक 2040 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था में 1.24 ट्रिलियन डॉलर का योगदान कर सकती है: उद्योग जगत

पहले चुनाव में गुलाम नबी आजाद को दी पटखनी, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सियासत में लिखी बड़ी इबारत

राहुल गांधी संसद में चर्चा से भाग रहे हैं, हार के बाद नए मुद्दे उठा रहे हैं: भाजपा नेता रोहन गुप्ता

अंडर-19 एशिया कप: शाह फैसल का अर्धशतक, अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 113 रन से रौंदा

भर्ती 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित 34 पदों पर आवेदन शुरू, 15 नवंबर तक मौका

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए सीजेपी नेता, जांच में सहयोग का दिया भरोसा






