बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र के अचानक निधन ने फिल्म जगत और उनके करोड़ों प्रशंसकों को गहरे दुख में डुबो दिया है। 89 वर्ष की आयु में उन्होंने लंबी बीमारी से जूझने के बाद अंतिम सांस ली। अपने छह दशक से भी अधिक लंबे करियर में धर्मेंद्र ने भारतीय सिनेमा को अनगिनत यादगार भूमिकाएं दीं। अब जब वह दुनिया से विदा हो चुके हैं, उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' के निर्माताओं ने अभिनेता को खास अंदाज़ में श्रद्धांजलि दी है।
जारी हुए धर्मेंद्र की अंतिम कविता का भावुक वीडियो
फिल्म 'इक्कीस' की टीम ने सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण वीडियो शेयर किया है, जिसमें धर्मेंद्र अपनी आखिरी कविता सुनाते दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा, "अज भी जी करदा है, पिंड अपने नु जानवा।"
उन्होंने आगे लिखा, "धरम जी धरती के सच्चे सपूत थे। उनके शब्दों में उस मिट्टी की महक थी, जिसने उन्हें जन्म दिया। उनकी यह कविता एक तड़प है, एक दिग्गज की ओर से दूसरे दिग्गज को समर्पित श्रद्धांजलि। हमें यह कालातीत कविता उपहार में देने के लिए आपका दिल से धन्यवाद।" यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। प्रशंसक धर्मेंद्र की आवाज़, उनकी संजीदगी और दिल छू लेने वाली कविता को देखकर भावुक हो रहे हैं।
'इक्कीस' में आखिरी बार दिखाई देंगे धर्मेंद्र
अगस्त्य नंदा स्टारर यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इसे धर्मेंद्र की आखिरी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति माना जा रहा है। निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म अब सिर्फ एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि धर्मेंद्र के करियर और उनकी विरासत का प्रतीक बन गई है। धर्मेंद्र के निधन के बाद इस कविता ने उनके चाहने वालों के दिलों में और भी गहरी छाप छोड़ दी है। हर कोई उन्हें याद करते हुए बस इतना ही कह रहा है, "धरम जी, आपकी कमी हमेशा खलेगी।"
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

फूड फैक्ट : स्नैक्स खरीदने से पहले पलटें पैकेट, सेहत के लिए तीन चीजें चेक करना बेहद जरूरी

आंध्र प्रदेश में चक्रवात मुरासु का असर कमजोर, बारिश से मिली राहत

'संसद में सोते हैं, बाहर बहस की बात करते हैं', राहुल गांधी की चुनौती पर भाजपा का तीखा तंज

6जी तकनीक 2040 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था में 1.24 ट्रिलियन डॉलर का योगदान कर सकती है: उद्योग जगत

पहले चुनाव में गुलाम नबी आजाद को दी पटखनी, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सियासत में लिखी बड़ी इबारत

राहुल गांधी संसद में चर्चा से भाग रहे हैं, हार के बाद नए मुद्दे उठा रहे हैं: भाजपा नेता रोहन गुप्ता

अंडर-19 एशिया कप: शाह फैसल का अर्धशतक, अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 113 रन से रौंदा

भर्ती 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित 34 पदों पर आवेदन शुरू, 15 नवंबर तक मौका

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए सीजेपी नेता, जांच में सहयोग का दिया भरोसा







