आज शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह भारी गिरावट के बाद बाजार आखिर में थोड़ा संभलकर बंद हुआ। बिहार में NDA की जीत के बाद मार्केट में तेजी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन शुरुआती गिरावट ने निवेशकों को निराश किया।
14 नवंबर शुक्रवार को सेंसेक्स 84 अंक बढ़कर 84,562 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 31 अंक चढ़कर 25,910 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय करीब 450 अंक टूटकर 84,029 तक पहुंच गया था।
मार्केट के ऐसे उतार-चढ़ाव निवेशकों के लिए नुकसान का कारण भी बन सकते हैं और सही समय पर खरीदारी का मौका भी देते हैं। अब आसान शब्दों में समझते हैं कि आज बाजार क्यों हिला और इसका निवेशकों पर क्या असर पड़ सकता है।


