महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने राजघाट पर दी श्रद्धांजलि

Advertisement
नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी सहित कई बड़े नेताओं ने राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद दिवस के अवसर पर राजघाट पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया।
पीएम मोदी ने X पर लिखा कि पूज्य बापू का स्वदेशी पर बल विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का आधार है और उनका व्यक्तित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर प्रेरित करता रहेगा। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को यह मूलमंत्र दिया कि सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति होती है। उन्होंने अहिंसा, साहस और सत्य को भारत की आत्मा का हिस्सा बताया।
गौरतलब है कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि हर वर्ष 30 जनवरी को मनाई जाती है। 30 जनवरी 1948 को उनकी हत्या हुई थी और यह दिन देशभर में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
