हांगकांग। दुनिया में अपनी निराली चमक और दमक के लिए विख्यात हांगकांग अपने इतिहास की भयावह आग से जूझ रहा है। परसों आठ बहुमंजिला आवासीय इमारतों (टॉवर्स) में लगी आग में आज सुबह तक 94 लोगों की जान चली गई। इनमें से चार इमारतों की आग गुरुवार रात तक बुझाई जा चुकी थी। तीन इमारतों में दमकल विभाग के कर्मचारी कड़ी मशक्कत कर रहे थे। एक टॉवर को सुरक्षित बताया गया था। अधिकारियों का कहना है कि बचाव अभियान की आखिरी कोशिशों के बीच आग फिर भड़क गई और इलाका धुआं से भर गया। आग की चपेट में आए यह सभी टॉवर 'ताई पो के वांग फुक कोर्ट' क्षेत्र में हैं।
हांगकांग में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले द स्टैंडर्स अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि आज तड़के घटनास्थल से पांच शव और मिले। इनमें दो शव बच्चों के हैं। गुरुवार शाम लगभग पांच बजे एक इमारत में फिर से आग भड़क गई। घटनास्थल पर पहले से मौजूद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पानी का छिड़काव करने के लिए ऊंची सीढ़ी लगाई। रात भर जीवित लोगों की तलाशी के लिए अभियान चलाया गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने प्रभावित क्षेत्र से पांच शव निकाले। इनमें दो बच्चों के हैं।
दमकल विभाग ने अब तक 94 लोगों की मौत हो जाने की पुष्टि की है। 78 लोग बेहद गंभीर हैंं। इन आठ टॉवर्स में करीब 2,000 फ्लैट हैं। अधिकारियों ने कल बताया था कि इस संबंध में भवन निर्माण कंपनी के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो निदेशक और एक सलाहकार अभियंता है। स्वास्थ्य सचिव लो चुंग-माऊ का कहना है कि इस त्रासदी में बहुत से लोगों की मौत धुआं में दम घुटने से भी हुई है। गिरफ्तार अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

बांग्लादेश: शेख हसीना की वापसी से पहले बीएनपी करेगी राजनीतिक मंथन, 40 से अधिक दलों से की जाएगी बातचीत!

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख ने सीएम विजय की सरकार गिराने की साजिश के आरोपों को खारिज किया

'ज्ञानेश कुमार को कहां छिपा रखा है', तेजस्वी यादव ने भाजपा की पदयात्रा पर उठाए सवाल

जयपुर से जुड़ीं फ्लोरिडा से जीतीं भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य की जड़ें, प्रवासी भारतीयों में खुशी की लहर

'कोई सपना बहुत बड़ा नहीं, कोई चुनौती बहुत कठिन नहीं': पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के प्रतिभागियों को सराहा

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से मिले विदेश सचिव विक्रम मिस्री, पीएम मोदी का संदेश पहुंचाया

हमीरपुर: सड़क के लिए नंगे पांव कलेक्ट्रेट पहुंचे थे बच्चे, अब उन्हीं के हाथों हुआ भूमि पूजन

फर्जी यूनेस्को टैग वाले दुर्गा पूजा पास मामले में मास आर्ट के अधिकारी ध्रुवज्योति बसु भेजे गए पुलिस हिरासत में

सेबी ने करेंसी डेरिवेटिव्स नियम आसान किए, 5 मिलियन डॉलर की सीमा तय की




