कांग्रेस में अनुसूचित जाति के नेताओं के लिए नई रणनीति बन गई

Advertisement
छतरपुर(प्रहलाद पटेल)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छतरपुर-सागर जिले के प्रभारी अशोक अहिरवार ने आज छतरपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना और अनुसूचित जाति विभाग में निचले स्तर से योग्य कार्यकर्ताओं को जोड़कर मजबूत नेतृत्व तैयार करना रहा।
बैठक में छतरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गगन यादव सहित जिले के अनेक वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अशोक अहिरवार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए निचले स्तर के लोगों को सक्रिय रूप से जोड़ा जा रहा है। पूरे जिले के कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही है ताकि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए अच्छे और योग्य प्रत्याशी तैयार किए जा सकें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जाति विभाग का जिला अध्यक्ष योग्य और समर्पित व्यक्ति को ही बनाया जाएगा। यही प्रदेश प्रभारी की राय है। बैठक में जिले भर से आए कार्यकर्ताओं से बातचीत की गई और उन्हें विभाग की जिम्मेदारी सौंपने की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श हुआ।
