दिसपुर। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टा (आप) ने रविवार को राज्य के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने इस सूची में 14 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।
पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक घोषणा के अनुसार में राज्य के अलग-अलग इलाकों की महत्वपूर्ण सीटों को शामिल किया गया है। इस बात की जानकारी पार्टी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट के जरिए दी।
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, नाओबोइचा (75) सीट से अच्युत दास को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि डेरगांव (104) से पुलिन गोगोई को टिकट दिया गया है। गोहपुर (72) से जरबोम कुटुम और सेंट्रल गुवाहाटी (36) से अनुरुपा देकाराजा को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
पार्टी ने खुमताई (106) सीट से आशीष हजारिका, शिवसागर (96) से तपन गोगोई और रोंगनादी (74) से टिकेंद्र थापा को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा चेंगा (23) सीट से जाहिदुल इस्लाम खान और नादौर (69) से रंजीत बोरो को टिकट दिया गया है।
'आप' की सूची में तीताबर (102) सीट से पल्लव सैकिया, ईस्ट गोलपारा (14) से जिन्ना अमीर हुसैन, राहा (61) से बरुण बिकास दास और बोकाजन (108) से रेनुका तिमुंगपी को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं विश्वनाथ (70) सीट से अनंता गोगोई को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
यह सूची असम में पार्टी के राज्य प्रभारी राजेश शर्मा के हस्ताक्षर के साथ जारी की गई है। पार्टी के मुताबिक इन उम्मीदवारों का चयन स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक सक्रियता और जनता के बीच उनकी पकड़ को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाकी सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। असम में आप पिछले कुछ वर्षों से संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है और पार्टी का लक्ष्य इस चुनाव में अपनी राजनीतिक मौजूदगी को और मजबूत करना है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों ने पाकिस्तान के प्रशासनिक मॉडल पर खड़े किए सवाल

गुजरात सरकार 850 गन्ना किसानों का 7.14 करोड़ रुपए बकाया चुकाएगी

गुजरात: अहमदाबाद मंडल ने खाखरेची में रेलवे भूमि पर कार्गो टर्मिनल के लिए 35 साल का ठेका दिया

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

'हाई-टेक सिटी' और 'मेडी-सिटी' को 'नए जयपुर' की पहचान बनना चाहिए: सीएम भजनलाल

परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी धमकियां उसकी बौखलाहट दिखाती हैं: ईरान

महाराष्ट्र मतदाता सूची में एएसडीडी के रूप में चिह्नित मतदाताओं को चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका

2002 नेटवेस्ट फाइनल की यादें होंगी ताजा, एमसीए म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखी जाएगी गांगुली की जर्सी

गहरे समुद्र में खनिज और जैव विविधता की खोज में मदद करेगा ‘मत्स्य-6000’, परीक्षण सफल







