भोपाल, सुबोध त्रिपाठी। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में एक और प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा के 12 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP) संवर्ग के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से नवीन पदस्थापना स्थलों पर पदस्थ किया गया है। अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, शिवपुरी और रीवा सहित कई जिलों के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।
देखें, किसे कहाँ मिली नवीन जिम्मेदारी (तबादला सूची):
तत्काल प्रभार संभालने के निर्देश
राज्यपाल के नाम से जारी इस डिजिटल हस्ताक्षरित आदेश के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होकर तुरंत नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मुख्य सचिव कार्यालय, पुलिस महानिदेशक (DGP) और संबंधित पुलिस महानिरीक्षकों (IG/DIG) व पुलिस अधीक्षकों (SP) को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।




