नई दिल्ली। लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप पर काम करना, गलत पॉश्चर में बैठना और तनाव भरी दिनचर्या शरीर को धीरे-धीरे थका देती है। ऐसे में गर्दन के दर्द, कंधों की जकड़न या पीठ में खिंचाव जैसी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। अगर आप भी इस तरह की किसी समस्या से परेशान हैं तो आपको नियमित रूप से उत्तानमंडूकासन करना चाहिए।
योग केवल कुछ आसन करने का नाम नहीं है, बल्कि यह जीने की एक कला है, जो हमें अपने शरीर और मन दोनों के साथ संतुलन बनाना सिखाती है। नित्य योग के साथ अगर आप अपनी दिनचर्या को थोड़ा सा अनुशासित कर लें, तो इसका असर बहुत जल्दी महसूस होने लगता है। अगर आप अपने रोजाना के व्यायाम में उत्तानमंडूकासन को शामिल करते हैं, तो यह न सिर्फ शरीर को राहत देता है बल्कि अंदर से नई ऊर्जा भी भर देता है।
उत्तानमंडूकासन खास तौर पर पीठ दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह रीढ़ की हड्डी को खिंचाव देता है और जकड़न को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से ग्रीवा यानी गर्दन से जुड़ी तकलीफों में भी राहत मिल सकती है जो आजकल लगभग हर उम्र के लोगों की समस्या बन चुकी है।
यह आसन कंधों के आसपास जमी हुई अकड़न को धीरे-धीरे खोलता है, जिससे कंधे हल्के और मुक्त महसूस होते हैं। साथ ही, छाती का विस्तार होने से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है, जिससे सांस लेना सहज और गहरा हो जाता है। जब सांस बेहतर होती है, तो शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह भी अच्छा रहता है और थकान कम महसूस होती है।
उत्तानमंडूकासन का एक और बड़ा फायदा यह है कि यह पाचन तंत्र पर भी सकारात्मक असर डालता है। पेट के अंगों पर हल्का दबाव पड़ने से पाचन क्रिया सक्रिय होती है और गैस, अपच जैसी समस्याओं में लाभ मिल सकता है।
--आईएएनएस
पीठ दर्द और कंधों की जकड़न से हैं परेशान? उत्तानमंडूकासन से पाए आराम
00:00/02:35

Piyush Awasthi
16 सितंबर 2026, 09:15 pm IST
Piyush Awasthi16 सितंबर 2026, 09:15 pm IST
Latest News

भारत की अगली एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए पूर्वी भारत का उभरना जरूरी, पश्चिम बंगाल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण: गौतम अदाणी

दिल्ली में अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

'म्यूजिक वीडियोज ने एक्सपेरिमेंट करने की आजादी दी', 'बुखार' और 'जालिमा' गाने को मिल रहे प्यार पर बोलीं अविका गौर

रेडिको खेतान ने 1965 स्पिरिट ऑफ विक्ट्री लेमन डैश को दिया प्रीमियम अवतार, फ्लेवर्ड रम सेगमेंट पर बढ़ाया फोकस

एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जापान को 50-25 से हराया, अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश

नई दिल्ली में होगा तीन दिवसीय ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल का आयोजन: संस्कृति मंत्रालय

एशियन गेम्स: प्रणति नायक महिला जिम्नास्टिक्स वॉल्ट फाइनल में छठे स्थान पर रहीं

'तू ही रे दिल में' के 100 एपिसोड पूरे, अबरार काजी ने कहा- 'यह सफर हजार, दो हजार से भी ज्यादा तक पहुंचेगा'

बिशन सिंह बेदी : पाकिस्तान की 'नापाक' हरकत से गुस्सा होकर भारतीय बल्लेबाजों को बुला लिया था वापस, उपलब्धियां से भरा रहा करियर




