भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी और तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-3 (Group-3) के तहत सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन (मानचित्रकार) और सर्वेयर समेत 1,700 विभिन्न तकनीकी पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।


इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगा और इसमें कोई इंटरव्यू नहीं रखा गया है। इसके साथ ही कई पदों पर अधिकतम वेतनमान ₹1 लाख से अधिक है।


भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी मुख्य तिथियां (Key Dates):

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 29 अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 12 सितंबर 2026
  • आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2026
  • परीक्षा प्रारंभ तिथि: 06 अक्टूबर 2026 से


प्रमुख पद, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

सब इंजीनियर (Sub Engineer), मानचित्रकार (Draftsman), लैब टेक्नीशियन (Lab Technician), सर्वेयर (Surveyor) तथा अन्य समकक्ष तकनीकी पद। संबंधित ट्रेड/विषय में ITI, डिप्लोमा (Polytechnic Diploma), बी.ई. (B.E.) या बी.टेक (B.Tech) उत्तीर्ण।


आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष (सामान्य वर्ग)


मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC, महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।


वेतनमान (Salary) और आवेदन शुल्क

आकर्षक सैलरी: पद के अनुसार वेतनमान अलग-अलग तय किया गया है। सब इंजीनियर जैसे पदों के लिए प्रारंभिक पे-मैट्रिक्स ₹32,800 से लेकर ₹1,03,600 तक रहेगा।


आवेदन शुल्क (Application Fee)

सामान्य (Unreserved) वर्ग: ₹500/-

SC / ST / OBC / EWS / दिव्यांग (केवल MP के मूल निवासी): ₹250/-


चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका

बिना इंटरव्यू चयन: अभ्यर्थियों का चयन MPESB द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा (Written Examination) के प्राप्तांकों और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।


आवेदन कैसे करें: इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना MPESB के आधिकारिक पोर्टल (esb.mp.gov.in) या MP Online के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।