पटना। बिहार के बिहटा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक ऑटो और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बिहटा थाना क्षेत्र के लखनपुर के पास की बताई जा रही है।
रात में एक अनियंत्रित ट्रक और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति इलाज के क्रम में अस्पताल में दम तोड़ दिया। बिहटा थाना के सहायक अवर निरीक्षक मुक्ति नारायण सिंह ने बताया कि ऑटो में सवार लोग मनेर से उर्स देखकर वापस आरा लौट रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी।
इस घटना में घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को ऑटो से निकाला गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देख सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के क्रम में एक घायल व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सभी लोग आरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उनका गहन उपचार चल रहा है। घटना के बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया है तथा उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
--आईएएनएस
बिहार: पटना में ऑटो और ट्रक की टक्कर में छह की मौत, दो अन्य घायल
00:00/02:44

Piyush Awasthi
19 सितंबर 2026, 06:17 pm IST
Piyush Awasthi19 सितंबर 2026, 06:17 pm IST
Latest News

गौरी प्रधान ने मनाई पहली छठ पूजा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के सेट से शेयर की तस्वीरें

सीएम योगी विदेशी आक्रांताओं पर साधा निशाना :बोले विदेशी आक्रांताओं ने भारत का वैभव ही नहीं लूटा, ज्ञान परंपरा को भी नष्ट करने का किया प्रयास

दक्षिण-पूर्वी पोलैंड की कैथोलिक मोनेस्ट्री में चाकू से हमला, पादरी की मौत और चार घायल

यूक्रेन के साथ किसी भी वार्ता के लिए 'सैन्य अभियान' निलंबित नहीं करेगा रूस : सर्गेई लावरोव

हड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंक

एशियन गेम्स 2026 : फेंसिंग में भारत के हाथ लगी निराशा, प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में हारीं भवानी और श्रेया

एशियन गेम्स: वॉकओवर मिलने के बाद परवीन क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, साक्षी वर्ल्ड चैंपियन से हारीं

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव 2027:जनगणना और नए परिसीमन के पेंच में उलझी चुनावी समयसीमा, 6 महीने तक टल सकते हैं चुनाव

तमिलनाडु में स्कूलों को चेतावनी, तिमाही परीक्षा की छुट्टियों में स्पेशल क्लास न लें


