बिजावर विधायक बबलू शुक्ला ने जनता के साथ मनाया जीत का जश्न, जमकर थिरके

PeptechTime
8 मार्च 2026, 05:45 pm IST
PeptechTime8 मार्च 2026, 05:45 pm IST
Advertisement
बिजावर। भारत-न्यूजीलैंड टी-20 फाइनल का रोमांच बिजावर में ऐतिहासिक रहा। विधायक राजेश 'बबलू' शुक्ला ने मेला ग्राउंड में विशाल एलईडी स्क्रीन लगवाकर सामूहिक मैच देखने का इंतजाम किया।
लाल टी-शर्ट और जींस पहने विधायक ने सादगी की मिसाल पेश करते हुए आम जनता के साथ जमीन पर बैठकर मैच का लुत्फ उठाया। मैच के दौरान चीयर गर्ल्स की प्रस्तुति और तिरंगे के साथ झूमते दर्शकों के बीच विधायक भी खुद को रोक नहीं पाए और हर चौके-छक्के पर उठकर जमकर डांस किया। उनके इस मिलनसार अंदाज और नाचने के वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिसकी स्थानीय युवा काफी सराहना कर रहे हैं।


