Monday, March 9, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
खेल समाचारक्रिकेटT20 World Cup Final: टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी गेंदबाजी, रिकी मार्टिन के गानों पर झूमा स्टेडियम

T20 World Cup Final: टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी गेंदबाजी, रिकी मार्टिन के गानों पर झूमा स्टेडियम

Post Media
News Logo
PeptechTime
8 मार्च 2026, 01:23 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

अहमदाबाद। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले का बिगुल बज चुका है। करीब सवा लाख दर्शकों के शोर और करोड़ों भारतीयों की दुआओं के बीच न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम अब इस मैदान पर एक बड़ा स्कोर खड़ा कर विश्व विजेता बनने के इरादे से बल्लेबाजी के लिए उतरेगी।


टीम इंडिया ने बरकरार रखा 'विनिंग कॉम्बिनेशन'

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने 'नो चेंज' फॉर्मूले पर भरोसा जताया है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को धूल चटाने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने अपनी रणनीति में एक बदलाव किया है; कोल मैकॉन्ची की जगह तेज गेंदबाज जैकब डफी को शामिल किया गया है, जो शुरुआती ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा ले सकते हैं।


क्लोजिंग सेरेमनी में रिकी मार्टिन और फाल्गुनी पाठक का जलवा

मैच शुरू होने से पहले क्लोजिंग सेरेमनी ने अहमदाबाद के माहौल को किसी बड़े त्योहार जैसा बना दिया। इंटरनेशनल पॉप स्टार रिकी मार्टिन के साथ 'भांगड़ा किंग' सुखवीर सिंह और 'डांडिया क्वीन' फाल्गुनी पाठक की परफॉर्मेंस ने पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया। रिकी मार्टिन के गानों ने जहां इंटरनेशनल तड़का लगाया, वहीं फाल्गुनी पाठक के सुरों ने स्टेडियम में देसी जोश भर दिया।


अहमदाबाद की पिच पर शाम होते-होते ओस (Dew) की भूमिका बढ़ सकती है, जिसे ध्यान में रखते हुए कीवी कप्तान ने पहले फील्डिंग ली है। अब सारा दारोमदार संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी पर है कि वे पावरप्ले में भारत को कैसी आतिशी शुरुआत दिलाते हैं।


मैदान पर उतरने वाले शूरवीर

भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।


न्यूजीलैंड टीम: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)