Monday, February 23, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशटीकमगढ़टीकमगढ़ जिले के पलेरा में बालाजी पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग

टीकमगढ़ जिले के पलेरा में बालाजी पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग

Post Media
News Logo
PeptechTime
23 फ़रवरी 2026, 06:06 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

टीकमगढ़, मोहसिन अहमद। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पलेरा कस्बे में स्थित बालाजी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरते समय एक बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान चारों ओर धुआं ही धुआं फैल गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


जानकारी के अनुसार, एक बाइक चालक पेट्रोल भरवा रहा था, तभी उसकी बाइक में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग घबरा गए और हड़कंप मच गया। पंप के कर्मचारियों ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।


आग बुझाने में पूरा स्टाफ जुट गया और कुछ समय के लिए पेट्रोल पंप की सेवाएं भी बंद कर दी गईं। पूरे कैंपस में धुआं फैलने से हालात भयावह हो गए थे, लेकिन कर्मचारियों की जागरूकता और त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। इसके बाद पंप पर कार्य फिर से शुरू कर दिया गया।


बताया जा रहा है कि बाइक चालक स्थानीय वार्ड क्रमांक 14 का निवासी है। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी खराबी को कारण माना जा रहा है, हालांकि जांच जारी है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)