प्रतापगढ़। बागेश्वर महाराज की कुंडा कथा में शामिल होने पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बागेश्वर महाराज के दर्शन के उपरांत सनातन धर्म और उसके गौरवशाली इतिहास को लेकर ऐसा बेबाक बयान दिया है, जिसकी गूंज अब हर तरफ सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि आज उन्हें बागेश्वर महाराज और यहां की श्रद्धावान जनता के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जो उनके लिए अत्यंत विशेष है।
ये भी पढ़ें




इस दौरान सनातन विरोधियों पर सीधा निशाना साधते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सनातन किसी की दया पर निर्भर नहीं है, क्योंकि हमारा इतिहास सतयुग से शुरू हुआ है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सनातन के खिलाफ साजिशें सतयुग, त्रेता और द्वापर युग में भी हुईं और अब कलयुग में भी हो रही हैं, लेकिन इनसे कुछ भी बिगड़ने वाला नहीं है; तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों को अपना इतिहास नहीं मिलता, हम उनकी कोई मदद नहीं कर सकते—वे अपना इतिहास खोजने का प्रयास करें, क्योंकि हम तो अपना इतिहास खोज चुके हैं।

















