भोपाल। श्री राजपूत करणी सेना के प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने सनातन संस्कृति की रक्षा और सामाजिक समरसता को लेकर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि धर्म को आपस में बाँटने का प्रयास करने वालों के मुँह पर ताला लगना चाहिए, न कि सनातन संस्कृति पर। बागेश्वर धाम सरकार के सम्मान और धार्मिक स्वतंत्रता के समर्थन में पूरी करणी सेना मजबूती से ढाल बनकर खड़ी है।
सभी समाज सनातन संस्कृति के अभिन्न अंग
अपने बयान में राघव ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी भी समाज का विरोध करना नहीं, बल्कि सभी वर्गों एवं समुदायों के सम्मान, सहयोग और सामाजिक समरसता को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि यादव समाज हो, राजपूत समाज हो, ब्राह्मण समाज हो या कोई भी अन्य समाज — सभी इस देश और सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। हमारी पहचान आपसी भाईचारे से है, आपसी टकराव से नहीं।
ये भी पढ़ें




संतों का अपमान और धार्मिक आयोजनों में बाधा बर्दाश्त नहीं
सामाजिक बंधुओं से जागरूकता और विवेक बनाए रखने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी अधर्मी या समाज में वैमनस्य फैलाने वाले व्यक्ति की बातों में आकर आपसी टकराव पैदा न करें। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सनातन धर्म और संतों को निशाना बनाना या धार्मिक आयोजनों को रोकने की धमकी देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदू धर्म का अपमान करने वालों को जवाब देना संगठन को अच्छी तरह आता है।
सामाजिक एकता का संकल्प
अंत में उन्होंने दोहराया कि धर्म की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। सर्व समाज का सम्मान, सामाजिक समरसता और राष्ट्र की एकता ही हमारा मुख्य संकल्प होना चाहिए।
















