Monday, February 23, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरदेवर-भाभी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-कुल्हाड़ी से मारपीट

देवर-भाभी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-कुल्हाड़ी से मारपीट

Post Media
News Logo
PeptechTime
23 फ़रवरी 2026, 06:44 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर, विनोद मिश्रा। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटरा में पारिवारिक रंजिश और देवर-भाभी के बीच विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। पुरानी अनबन के चलते दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जमकर मारपीट हुई, जिसमें कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना में एक पक्ष से देशराज कुशवाहा (50), अरुण कुशवाहा (16), संध्या कुशवाहा (18) और रामदेवी कुशवाहा (43) निवासी कटरा घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष से भगुली कुशवाहा (50), सुधा कुशवाहा (17) और फूला बाई (45) निवासी ढिलापुर घायल बताए गए हैं।


पीड़ित पक्ष की सुधा कुशवाहा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पारिवारिक विवाद के बीच उनके देवर ने जबरन शादी का दबाव बनाया और छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध जताने पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिससे उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए।


दूसरे पक्ष के अरुण कुशवाहा ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार करार देते हुए कहा कि भाभी भैंस लेकर जा रही थीं, मना करने पर विवाद शुरू हुआ और झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।


यह घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प साफ दिखाई दे रही है।


ओरछा रोड पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोप-प्रत्यारोप के बीच सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)