छतरपुर, शिवम सोनी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सटई रोड पर गुरुवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यहां हवाई फायर किए गए, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना में कुशवाहा परिवार को निशाना बनाए जाने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद परिवार के लोग शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि विवाद का संबंध गौशाला से जुड़े किसी मामले से हो सकता है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और गोली चलाने वालों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
पुलिस द्वारा मौके की परिस्थितियों और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से घटना के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही गोली चलने के कारण और पूरे विवाद की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।











