Friday, February 27, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरआस्था का बदला स्वरूप: अहमद खान ने त्याग दिया इस्लाम, धीरेंद्र शास्त्री से मिलने पहुंचे बागेश्वर धाम

आस्था का बदला स्वरूप: अहमद खान ने त्याग दिया इस्लाम, धीरेंद्र शास्त्री से मिलने पहुंचे बागेश्वर धाम

Post Media
News Logo
PeptechTime
27 फ़रवरी 2026, 12:14 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,शिवम सोनी । शहर में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक 56 वर्षीय व्यक्ति द्वारा हिंदू धर्म अपनाने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार टकटौली निवासी अहमद खान (थाना मऊरानीपुर), जो पेशे से सिलाई का कार्य करते हैं, अपने गांव से सिर पर रामायण रखकर बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए।


शाम के समय वे छत्रसाल चौराहा पहुंचे, जहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के जिला संयोजक सूरज सिंह बुंदेला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान शंकर प्रताप सिंह बुंदेला ने बताया कि अहमद खान ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म में प्रवेश

का निर्णय लिया है और इसी उद्देश्य से वे बागेश्वर धाम जा रहे हैं। उन्होंने इसे व्यक्तिगत आस्था से जुड़ा कदम बताया। मौके पर उनके साथ ग्रामीण जन भी मौजूद रहे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)