छतरपुर। गहोई सेवा क्लब छतरपुर द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत स्वजातीय बच्चों के लिए समर कैंप का शानदार और सफल संचालन किया जा रहा है। हटवारा स्थित राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त इंग्लिश स्कूल में आयोजित इस कैंप में 5 से 13 वर्ष तक की आयु के लगभग 50 छात्र-छात्राएं प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बच्चों को कला सिखाने के साथ-साथ प्रतिदिन दिए जा रहे स्वल्पाहार ने कैंप के प्रति बच्चों की रोचकता को दोगुना कर दिया है।


इस समर कैंप के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए अनुभवी शिक्षकों द्वारा डांस, ड्राइंग और आर्ट एंड क्राफ्ट का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गहोई सेवा क्लब के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हर वर्ष स्वयं की सहयोग राशि से इस समर कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत वर्ष 2026 के इस पहले आयोजन से हो चुकी है। समर कैंप को सफल बनाने में क्लब के सदस्य जयदीप बृजपुरिया, राजेश पंसारी, संजय बृजपुरिया, दुर्गेश गुप्ता, अजय खरया, सोमेश गुप्ता, जीतू अभिनव बरसैयां, सौरभ रावत, विकास सरावगी, श्रीमती भावना नगरिया, श्रीमती रश्मि खारया, श्रीमती प्रिया रावत, श्रीमती श्वेता कटारे और श्रीमती राधिका पंसारी सहित सभी सदस्य जुटे हुए हैं। क्लब ने समस्त स्वजातीय बंधुओं से अपील की है कि वे कैंप अवधि के दौरान विद्यालय आकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें।


बीते 4 जून से शुरू हुआ यह समर कैंप आगामी 18 जून तक निरंतर जारी रहेगा। इसके बाद, कैंप का भव्य समापन समारोह 21 जून 2026 को गहोई धाम में गरिमामय तरीके से आयोजित किया जाएगा। समापन के अवसर पर गहोई सेवा क्लब द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। क्लब ने सभी स्वजातीय बंधुओं से समापन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने और बच्चों का हौसला बढ़ाने का अनुरोध किया है।