मध्य प्रदेशभोपालकैंसर से जूझ रहे इस पूर्व विधायक का हाल जानने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव...?
कैंसर से जूझ रहे इस पूर्व विधायक का हाल जानने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव...?

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव से मुलाकात करते मुख्यमंत्री
PeptechTime
2 मार्च 2026, 07:27 am IST
PeptechTime2 मार्च 2026, 07:27 am IST
Advertisement
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को भोपाल स्थित जवाहर लाल नेहरू कैंसर अस्पताल पहुंचे। यहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव से मुलाकात की, जो वर्तमान में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक के स्वास्थ्य के संबंध में डॉक्टरों से चर्चा की और उनके उपचार की जानकारी ली। मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा, "राव राजकुमार सिंह जी की हालत गंभीर है। मैं आज उनका हाल जानने यहाँ आया हूँ और बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूँ कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर हम सबके बीच वापस आएं।" इस दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए और उन्होंने पूर्व विधायक के परिजनों को ढांढस भी बंधाया।


