राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को पुष्कर में आयोजित श्री हनुमंत कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कथा व्यास महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। सम्मान स्वरूप महाराज श्री द्वारा मुख्यमंत्री को हल और चक्र भेंट किए गए।
यह धार्मिक आयोजन बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर द्वारा संचालित हनुमान कथा का हिस्सा था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने पूरे श्रद्धा भाव से कथा में सहभागिता की और हनुमान जी की आराधना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। उन्होंने संतों और महाराजों के मार्गदर्शन को समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम के दौरान पुष्कर का वातावरण भक्तिमय बना रहा और जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

