लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। एक-एक कर सभी प्रार्थियों से उन्होंने मुलाकात की, उनका प्रार्थना पत्र लिया और समस्याओं के उचित निस्तारण का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों, राजस्व से जुड़े अधिकारियों व पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए लोगों की समस्याएं सुनें और जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करें। ‘जनता दर्शन’ में पहुंची एक बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सैल्यूट किया। इस पर सीएम योगी ने उसे आशीर्वाद देते हुए खूब मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष ‘जनता दर्शन’ में अवैध कब्जे से जुड़े कुछ प्रकरण भी आए। सीएम ने सभी लोगों की बातें सुनीं, फिर प्रार्थना पत्र लेते हुए उचित कार्रवाई का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने जनपदों में तैनात अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे वहां भी समस्याएं सुनते हुए प्रार्थियों को न्याय दिलाएं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें।
‘जनता दर्शन’ में एक महिला अपने बच्चे के साथ पहुंचीं। उनके बच्चे का केजीएमयू में इलाज चल रहा है। महिला ने मुख्यमंत्री से इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ प्रदेशवासी मेरा परिवार हैं। सरकार सभी के सुख-दुख में खड़ी है। पहले दिन से ही इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। आगे भी यह क्रम चलता रहेगा। धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।
‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ कुछ बच्चे भी पहुंचे। प्रार्थियों से मिलने के क्रम में मुख्यमंत्री एक महिला के पास पहुंचे और उनका प्रार्थना पत्र लिया। महिला के साथ आई बच्ची ने सीएम योगी को देख उन्हें सैल्यूट किया। इस पर सीएम योगी ने मुस्कुराते हुए बच्ची से उसका नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को चॉकलेट दी और कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करो।
‘जनता दर्शन’ में मां के संग आई एक बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कविता सुनाई। बच्ची की कविता सुनकर मुख्यमंत्री ने उसकी खूब तारीफ की। सीएम ने बच्ची से पूछा कि स्कूल जाएगी, मेहनत से पढ़ेगी? बच्ची के हां कहने पर सीएम ने एडमिशन कराने का आदेश दिया। बच्ची ने सीएम योगी को कविता भी सुनाई- “हम शेर बच्चे, शेर बच्चे, शेर बच्चे हैं। हम छोटे हैं तो क्या हुआ, हम दिल के सच्चे हैं। हम बड़े होकर देश की शान बढ़ाएंगे। जय हिंद।” कविता सुनकर सीएम ने बच्ची का उत्साहवर्धन भी किया।
--आईएएनएस
एक-एक कर सभी प्रार्थियों से मिले सीएम योगी, समस्याओं के उचित निस्तारण का दिया आश्वासन
00:00/03:32

Piyush Awasthi
18 सितंबर 2026, 12:48 am IST
Piyush Awasthi18 सितंबर 2026, 12:48 am IST
Latest News

जम्मू-कश्मीर विधानसभा: छात्र-शिक्षक अनुपात सुधारने, किसानों और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर सरकार का जोर

ओडिशा में भारी बारिश, 8,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

एशियन गेम्स: अंतिम पलों में बाजी मारी, भारत ने मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में जीता सिल्वर मेडल

MP के 30 लाख यात्रियों का सफर होगा आसान:मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का कल से आगाज, सीएम मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे

'विकसित भारत 2047' के लिए विनिर्माण, निवेश और एआई कौशल पर फोकस जरूरी: मुख्य आर्थिक सलाहकार

एशियन गेम्स: 'काउंटबैक' नियम के चलते हाथ से फिसला मेडल, आशा 'विमेंस ट्रिपल जंप' में चौथे स्थान पर रहीं

ईरानी कप: लक्ष्मी रतन शुक्ला बने रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाजी कोच, जम्मू-कश्मीर से होगा मुकाबला

पन्ना में विस्थापितों का 13वें दिन 'बेड़ी सत्याग्रह':हाथ-पैरों में जंजीरें बांधकर उतरे किसान और आदिवासी; बोले- बिना पुनर्वास डुबोए जा रहे गांव

गुजरात: नागरिकों के पर्यावरण योगदान को मापने के लिए एआई ऐप लॉन्च




