Friday, February 13, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरकलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Post Media
News Logo
Peptech Time
13 फ़रवरी 2026, 12:35 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर(संजय अवस्थी)। माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं का कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने 13 फरवरी 2026 को शा. उ.मा. विद्यालय क्र. 1 छतरपुर का औचक निरीक्षण किया। 13 फरवरी को 12वीं कक्षा का भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र एवं एनीमल हस्बेंड्री का पेपर आयोजित हुआ।


कलेक्टर श्री जैसवाल ने निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाएं, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, फस्र्ट एड बॉक्स एवं शौचालय सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम अखिल राठौर, तहसीलदार पीयूष दीक्षित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


कलेक्टर ने कहा परीक्षार्थियों को मूलभूत किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों एवं केंद्राध्यक्ष को समय से परीक्षा प्रारंभ कराने, गोपनीय सामग्री की सुरक्षा तथा संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।


कलेक्टर ने केन्द्र अध्यक्ष से परीक्षा में एनरॉल हुए बच्चे, नजदीकि थाने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केन्द्र पर मोबाईल वर्जित है। उन्होंने कलेक्टर प्रतिनिधि से मो. में सुरक्षित पेपर निकालने आदि एंट्री सुनिश्चित करने की जानकारी ली। साथ ही बताया गया कि 20 बच्चों पर एक इन्विजिलेटर एवं 21 से 40 बच्चों पर 2 इंन्विजिलेटर सुनिश्चित किए जाते है। उन्होंने सीएएस एवं एसीएस से बात कर विद्यालय में बनाए गए परीक्षा रूम की जानकारी ली। परीक्षा के समय, परीक्षा समाप्ति की जानकारी ली। उन्होंने कक्षा में रासा में बच्चों के हस्ताक्षर कराए जाने का आवलोकन भी किया।


छतरपुर में बोर्ड परीक्षा का शानदार आगाज: उर्दू पेपर में छात्रों ने जताया संतोष


मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। जिले में पहला पेपर उर्दू विषय का सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते छात्रों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। तैयारी अच्छी होने और पेपर उम्मीद के मुताबिक आने से विद्यार्थी बेहद प्रसन्न नजर आए। छात्रा अम्बिया खातून और अंशिका ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, तैयारी अच्छी थी, पेपर भी शानदार गया। उन्होंने बताया कि सवाल पूरी तरह से अपेक्षित पैटर्न पर आधारित थे और उन्होंने अच्छे से उत्तर लिख पाए।


जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने परीक्षा के दौरान चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कोई अनुचित गतिविधि नहीं हुई। हालांकि जिले में उर्दू विषय चुनने वाले छात्रों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन प्रबंधन में कोई कमी नहीं रखी गई। इसके साथ ही कक्षा 12वीं की परीक्षाएं भी आज आयोजित की गईं। आट्र्स और बायो संकाय से जुड़े विषयों के पेपर में छात्रों में खासा उत्साह देखा गया। वरिष्ठ कक्षाओं के परीक्षार्थियों ने सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपनी उत्तर पुस्तिकाएं भरीं।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)