Friday, February 20, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ाविजयवर्गीय के बयान के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर, पुतला जलाकर जताया विरोध

विजयवर्गीय के बयान के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर, पुतला जलाकर जताया विरोध

Post Media
News Logo
PeptechTime
20 फ़रवरी 2026, 01:27 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छिंदवाड़ा, जीशान अंसारी । संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा सदन में नेता प्रतिपक्ष को लेकर दिए गए “औकात बताने” वाले बयान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। कांग्रेस ने इस बयान को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।


इसी क्रम में सोमवार को शहर कांग्रेस के तत्वावधान में छिंदवाड़ा के फव्वारा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे और मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


पुतला दहन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात पुलिस बल ने पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच पानी की बौछार को लेकर नोकझोंक और रस्साकशी की स्थिति भी देखने को मिली। हालांकि पुलिस ने हालात को संभालते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखी।


कांग्रेस नेताओं ने मंत्री के बयान की तीखी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की भाषा लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाती है। उन्होंने मंत्री से तत्काल बयान वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


प्रदर्शन के मद्देनज़र फव्वारा चौक और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। घटना के दौरान किसी प्रकार की बड़ी अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)