बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान जयमाला स्टेज पर गोली चलने से दुल्हन घायल हो गई। आरोप है कि कथित प्रेमी ने ही उसे गोली मार दी।
बताया जाता है कि यह घटना चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में एक शादी समारोह की है, जहां जयमाला कार्यक्रम के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी। गोली चलने के बाद वैवाहिक समारोह में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सुलेमानपुर से बारात चौसा निवासी नंद लाल मल्लाह की बेटी आरती कुमारी की आई थी। शादी को लेकर सभी लोग अपने कार्य में व्यस्त थे और खुशी का माहौल था। सभी रस्म-रिवाज निभाए जा रहे थे। जयमाला स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन मौजूद थे। इसी दौरान नकाबपोश एक युवक अचानक मंच पर चढ़ गया और दुल्हन बनी आरती कुमारी को निशाना बनाते हुए गोली चला दी।
गोली लगते ही दुल्हन मंच पर ही गिर पड़ी। इसके बाद स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोग अभी कुछ समझ भी पाते, तब तक हमलावर फरार हो गया।
परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल दुल्हन को इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल ले जाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।
मुफस्सिल थाना के प्रभारी चंदन कुमार ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार की देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चा है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों ने पाकिस्तान के प्रशासनिक मॉडल पर खड़े किए सवाल

गुजरात सरकार 850 गन्ना किसानों का 7.14 करोड़ रुपए बकाया चुकाएगी

गुजरात: अहमदाबाद मंडल ने खाखरेची में रेलवे भूमि पर कार्गो टर्मिनल के लिए 35 साल का ठेका दिया

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

'हाई-टेक सिटी' और 'मेडी-सिटी' को 'नए जयपुर' की पहचान बनना चाहिए: सीएम भजनलाल

परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी धमकियां उसकी बौखलाहट दिखाती हैं: ईरान

महाराष्ट्र मतदाता सूची में एएसडीडी के रूप में चिह्नित मतदाताओं को चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका

2002 नेटवेस्ट फाइनल की यादें होंगी ताजा, एमसीए म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखी जाएगी गांगुली की जर्सी

गहरे समुद्र में खनिज और जैव विविधता की खोज में मदद करेगा ‘मत्स्य-6000’, परीक्षण सफल







