सतना,अंबिका केशरी। मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे-39 पर डिवाइडर तोड़ते हुए नहर में जा गिरा। हादसे में चालक, क्लीनर और एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन व कटर मशीन की मदद से करीब 4 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकाला। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शव अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार दो मृतकों की पहचान दिलीप केवट और विष्णु केवट के रूप में हुई है, जबकि तीसरे की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कराया।
डिवाइडर तोड़कर नहर में गिरा ट्रक, 3 की मौत; 4 घंटे चले रेस्क्यू में निकाले गए शव
00:00/01:31

Saurabh Shukla
18 सितंबर 2026, 04:18 am IST
Saurabh Shukla18 सितंबर 2026, 04:18 am IST
Latest News

MP के 30 लाख यात्रियों का सफर होगा आसान:मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का कल से आगाज, सीएम मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे

ईरानी कप: लक्ष्मी रतन शुक्ला बने रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाजी कोच, जम्मू-कश्मीर से होगा मुकाबला

पन्ना में विस्थापितों का 13वें दिन 'बेड़ी सत्याग्रह':हाथ-पैरों में जंजीरें बांधकर उतरे किसान और आदिवासी; बोले- बिना पुनर्वास डुबोए जा रहे गांव

गुजरात: नागरिकों के पर्यावरण योगदान को मापने के लिए एआई ऐप लॉन्च

एशियन गेम्स: गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर पुरुषों की 100 मीटर सेमीफाइनल में पहुंचे

देशभर में एनालॉग पनीर की बिक्री और उत्पादन पर रोक लगाने की तैयारी, एफएसएसएआई ने दिया प्रस्ताव

छह नेशनल अवॉर्ड से पद्म विभूषण तक, एसपी बालासुब्रमण्यम के नाम कई बड़े सम्मान दर्ज

एशियन गेम्स: भारत का 16 साल लंबा इंतजार खत्म, सीमा कुमारी ने महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में जीता 'ब्रॉन्ज'

मणिपुर के वैष्णव की अनूठी आस्था: ब्रज के राधा कुंड में तर्पण और शिव कुंड में करते हैं अस्थि विसर्जन


