Friday, February 13, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरद्वादश ज्योतिर्लिंग शिव दर्शन मेले का छतरपुर में शुभारंभ

द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव दर्शन मेले का छतरपुर में शुभारंभ

Post Media
News Logo
Peptech Time
13 फ़रवरी 2026, 12:40 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर(शिवम सोनी)। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव दर्शन आध्यात्मिक मेले का शुभारंभ आज श्रद्धा, उत्साह और भक्ति से भरे वातावरण में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य कलश यात्रा से की गई, जिसे राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार एवं छतरपुर विधायक ललिता यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शिव भक्ति गीतों के साथ नगर भ्रमण किया। युवक-युवतियों और बच्चों ने भी पूरे जोश के साथ भागीदारी निभाई। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया गया।


मेले में स्थापित द्वादश ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रहीं। ये झांकियां भक्तों को भगवान शिव के विभिन्न ज्योतिर्लिंगों के दिव्य दर्शन कराने के साथ-साथ आध्यात्मिक संदेश भी दे रही हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना, नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा माहौल भक्ति और दिव्यता से ओतप्रोत हो उठा। ब्रह्माकुमारीज़ के इस प्रयास से शहरवासियों को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव के दर्शन और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने का सुंदर अवसर मिल रहा है। मेला सभी के लिए खुला है और श्रद्धालु यहां आकर लाभान्वित हो सकते हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)