नौगांव,कमल यादव । नगर में ईद का त्योहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। छतरपुर रोड स्थित ईदगाह पर सुबह 8:30 बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।इसके पश्चात सुबह 9:30 बजे बिलहरी रोड स्थित रिसाला मस्जिद में भी नमाज अदा की गई, जहां सभी लोगों ने देश में अमन, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी।


इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इनमें पूर्व विधायक नीरज दीक्षित, एसडीओपी हर्ष राठौर, तहसीलदार रमेश कॉल, थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी, उपाध्यक्ष दौलत तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजुल सक्सेना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप यादव सहित कई पार्षद एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे।