मांड्या । नागमंगला के पूर्व विधायक सुरेश गौड़ा कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना मांड्या तालुक के बसरालू के पास बंथे कोप्पलू के नजदीक कोप्पा रोड पर देर रात हुई।
हादसे में कार चालक और पूर्व विधायक सुरेश गौड़ा का हाथ टूट गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के लिए उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को वे कोप्पा के होसागावी में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
दुर्घटना की जानकारी होते ही बसरालू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बसरालू पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोनों की हालत गंभीर है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयान के अधार पर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पूर्व विधायक का इलाज जारी है, डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रख रहे हैं।
बता दें कि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से उनकी स्थिति कमजोर हो गई। नागमंगला जेडी (एस) का गढ़ माना जाता है। जेडी (एस) के टिकट पर चुनाव लड़ने के बाद भी वे हार गए थे। कांग्रेस ने उनको हराकर इस सीट पर कब्जा कर लिया। सुरेश गौड़ा जेडी (एस) के प्रमुख स्थानीय नेता माने जाते हैं, मांड्या जिले में काफी सक्रिय रहते हैं।
2023 के चुनाव एफिडेविट के अनुसार सुरेश गौड़ा के ऊपर पांच मामले दर्ज हैं। 2023 में चुनाव हार जाने के बाद जीते विधायक पर दिए बयानों के लिए इनके खिलाफ मानहानि का केस भी दर्ज किया जा चुका है। सुरेश गौड़ा नागमंगला में जेडी (एस) का प्रमुख चेहरा रहे हैं। 2023 के चुनाव में हार जाने से इनकी राजनीतिक सक्रियता कम हुई। लेकिन वे स्थानीय मुद्दों को लेकर बयान देते रहते हैं। जल समस्या या विकास कार्यों को लेकर इनके बयान सामने आते रहते हैं।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

छतरपुर के पेप्टेक टाउन में बनेगा भव्य जैन मंदिर, बाउंड्रीवॉल का काम पूरा, जैन समाज ने स्थापित किया आधिकारिक बोर्ड

दिल्ली में प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत का सरकार पर हमला, कहा-बड़े वादे किए पर काम नहीं हुआ

शी चिनफिंग ने गैबॉन के राष्ट्रपति न्गुएमा के साथ वार्ता की

मुहूर्त ट्रेडिंग: विशेषज्ञों ने दी चयनित शेयरों में निवेश करने और जल्दबाजी से बचने की सलाह

पश्चिम बंगाल के एसआईआर ट्रिब्यूनल से चौथा इस्तीफा, पूर्व न्यायाधीश बिस्वजीत बसु ने छोड़ा पद

नितिन नवीन के सपा प्रमुख पर दिए बयान का मंत्रियों ने किया समर्थन, कहा-पूरी दुनिया जानती है सच्चाई

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: पाटीदार मध्य प्रदेश के कप्तान नियुक्त, माधव तिवारी को नहीं मिली जगह

चुनाव आयोग के फैसले का निरुपम ने किया स्वागत, विपक्ष पर एसआईआर को बदनाम करने का आरोप

मध्य प्रदेश के 5 दिन के विधानसभा सत्र में नहीं मिलेंगे जनता के जवाब : उमंग सिंघार







